पाली/हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गांव मे जीने के नीचे एक महिला बर्तन धो रही थी कि अचानक जीना गिर गया, जिसके नीचे दबकर महिला हलकान हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पाली थाना क्षेत्र के किर्तियापुर गांव निवासी 35 वर्षीय अन्नपूर्णा बृहस्पतिवार की रात को लगभग 8:30 बजे अपने घर के अंदर जीने के नीचे बैठकर बर्तन धो रही थी। तभी अचानक भरभरा कर जीना ढह गया। जिसके मलबे के नीचे दब कर वह हलकान हो गई। 2 वर्ष पूर्व मृतक महिला के पति की गुजरात में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक अन्नपूर्णा के दो बच्चे हैं। सचिन 10 वर्ष व शालिनी 8 वर्ष मां की मौत से दोनों बच्चे अनाथ हो गए।शुक्रवार की सुबह इस हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।