हरदोई।जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रेमा देवी और सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करते समय श्रीमती प्रेमा देवी के साथ उनके पति अवध क्षेत्र भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा उर्फ पीके वर्मा, संडीला क्षेत्र से विधायक राजकुमार अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह आशा, जिला पंचायत सदस्य लालाराम समेत कई अन्य जिला पंचायत सदस्य व भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे।जबकि सपा से समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी अपना नामांकन करने पहुंची सपा प्रत्याशी के साथ सपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू मौजूद रहे।
