शक्ति मोबाइल अभियान के अंतर्गत महिलाओं व किशोरियों किया जागरूक

माधौगंज,हरदोई।गांव की महिलाओं व किशोरियों को शक्ति मोबाइल अभियान के तहत पुलिस ने जागरूक किया। गांव व मोहल्ले के खुराफातियों द्वारा अश्लील बातें करना व अन्य प्रकार से परेशान करने पर महिला आरक्षी को सूचित करने को कहा।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव दौलतयारपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एस आई आर पी राव ने शक्ति मोबाइल अभियान के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। महिला आरक्षी दिव्या द्विवेदी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल,कालेज बन्द हैं।लड़कियां घर पर मोबाइल से पढ़ाई कर रही हैं उनके नम्बर पर यदि किसी व्यक्ति द्वारा अश्लील मैसेज व बात करे तो उसकी जानकारी पुलिस को दे दे।ताकि ऐसे खुराफाती व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही की जा सके।खेत पर काम करने वाली महिलाएं व लड़कियों के आने जाने पर अश्लील हरकत करने पर निःसंकोच पुलिस की मदद लें।भय व संकोच होने पर गांव की समिति में शामिल आशा बहु,प्रधान,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा अपनी बात को पुलिस तक पहुंचा सकती है। गांव के महिलाओं के अलावा पुरुष अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि घर की महिला व लड़की के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न न किया जाए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि यशवंती शुक्ला,आशा बहु शमा, मीना सिंह व नन्ही देवी,विनोद वर्मा,सन्तोष सिंह,सुमन सिंह,सन्दीप,रफी आदि महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

आटो का टायर फटा अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराया

आटो मै बैठी सवारियां हुईं घायल बिलग्राम क्षेत्र के नाऊपुरवा पसनेर का मामला *कमरुल खान* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *