हरदोई।गौरव जनकल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र व संस्थान के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव ने अपने पिताजी से प्रेरणा लेते हुए व उनकी इच्छानुसार गौशाला का निर्माण अपने पैतृक गांव कन्था थोक,पोस्ट बहर में किया।
गौरव जनकल्याण संस्थान के तत्वाधान में निर्मित गौशाला का उद्घाटन श्रीमती कुंजलता श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।उद्घाटन उपरांत गौमाता का पूजन व हवन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आये सभी आगुन्तको ने स्व गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि समर्पित की। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर में एक गाय होनी चाहिए, क्योंकि हम गाय को माता का दर्जा देकर पूजन करते हैं।गाय का दूध बच्चो के लिए सर्वोत्तम आहार है। जिला अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में गौ सेवा व गौ रक्षा को सबसे पुनीत और पुण्य कार्य माना गया है गौमाता में तैंतीस देवी देवताओं का वास होता है, गौ सेवा का ने केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक महत्व है ,और इसी उद्वेश्य की पूर्ति के लिए आज गौशाला का शुभारंभ किया गया।
जिला सचिव अभिषेक गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म में गाय को बहुत ही पवित्र और पूजा योग्य माना जाता है। सिर्फ गाय ही नहीं बल्कि गाय से मनुष्यों को मिलने वाली हर चीज़ बेहद पवित्र होती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार तिवारी, संस्थान की युवा शाखा के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, रवि गुप्ता, यशवीर कुमार श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव,संदेश श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव,अरुण दुबे आदि उपस्थित रहे।