भाजपा के जनप्रतिनिधि इमानदारी से जनता के पैसों का जनता के प्रति करेंगे सदुपयोग-सौरभ मिश्रा

भाजपा जिला अध्यक्ष ने पंचायत नामांकन से पहले प्रत्याशियों को किया संबोधित 


हरदोई।पंचायत चुनावों के लिए पहला चरण है नामांकन का आज अंतिम दिन है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए।इससे पहले प्रत्याशियों पदाधिकारियों की भाजपा कार्यालय पर एक बैठक हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इमानदारी से काम कर रहे हैं और जनहित के कामों में लगे हैं।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, केंद्र व राज्य का पैसा पंचायत के माध्यम से जनता के लिए आता है परंतु पिछली सरकारों ने इस पैसे को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है।कहा कि पीएम और सीएम की मंशा के अनुरूप पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि पंचायतों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे और काम करेंगे।पार्टी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा टिकट ना मिलने पर सोशल मीडिया पर जताई जा रही नाराजगी को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा, कुछ कार्यकर्ता हैं आंशिक रूप से नाराज हैं लेकिन वह सब भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित समर्पित कार्यकर्ता हैं सभी लोग मिलकर मना लेंगे और कार्यकर्ताओं की बदौलत जिले की 71 सीटों पर जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज कर आएंगे।इससे पूर्व गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने भी कार्यकर्ताओं प्रत्याशियों को संबोधित किया और कहा, आप सब साम दाम दंड भेद के साथ मैदान में उतरिये और मजबूत डंडा और भाजपा का झंडा लेकर जीत दर्ज करा कर आएं।विधायक के मजबूत झंडे को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का बाजार है।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

Резкий рост спроса на эскорт услуги в Москве: новый тренд столичного досуга

В последние месяцы в Москве наблюдается резкий рост интереса к сфере эскорт услуг. По данным …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *