हरपालपुर।उत्तर प्रदेश में भाजपा के 4 साल पूरे होने पर स्थानीय कस्बे में स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर किसान कल्याण दिवस एवं मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को किसान कल्याण एवं मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने जैविक खेती के करने के लिए किसानों अपील की है। महिला समूह को जैविक खेती के बारे में सिखाया जाएगा ।सरकार सिंचाई पंप पर 70% अनुदान सरकार दे रही है। बजट का 70 प्रतिशत गांवो के विकास के लिए सरकार खर्च कर रही है। स्कूल ड्रेस आंगनवाड़ी का ड्राई फ्रूट महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा वितरित करवाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी डा संतोष वर्मा ने कहा कि किसानों को खेती व पशुपालन का सामंजस्य बनाकर अपनी आय दुगनी करने का सबसे बड़ा मूल मंत्र है उन्होंने सभी किसानों से जैविक खेती करने के लिए कहा है जिससे उनकी आय दुगनी हो सकेगी वही हरपालपुर के मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने दिल्ली में किसानों के द्वारा किया जा रहा है प्रदर्शन पर बोले केंद्र की सरकार के द्वारा जो तीन कानून बनाए गए हैं।किसानों के हित में बनाए गए हैं ।वहीं विपक्षी पार्टियों के इशारे पर पंजाब और हरियाणा के किसानों दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं वह किसान नहीं माफिया हैं।जो दिल्ली बॉर्डर पर बैठकर पिसता बादाम खा रहे हैं वह किसान हो ही नहीं सकते है जबकि भाजपा सरकार किसान के हित में काम कर रही है।वही हरियाणा और पंजाब के माफिया किसान सरकार द्वारा बनाए गए किसान बिल का विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप हिमालय संजीव सिंह भाजपा नेता दीपांशु सिंह विकास श्रीवास्तव विपुल सिंह अभिराम सिंह अशोक कुमार आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।
